इटावा केशव प्रसाद मौर्य ने कहा अखिलेश यादव को सपना आना बन्द होगया है। दस मार्च को समाजवादी पार्टी स्माप्तवादी पार्टी हो जाएगी

0

इटावा केशव प्रसाद मौर्य ने कहा अखिलेश यादव को सपना आना बन्द होगया है। दस मार्च को समाजवादी पार्टी स्माप्तवादी पार्टी हो जाएगी। करहल में मंत्री के ऊपर हमला हुआ दस मार्च को गुंडों की गुंडागर्दी निकाल देंगे।

इटावा के भर्थना विधानसभा क्षेत्र के बकेवर में आज भाजपा के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने प्रत्याशी डॉ सिद्धार्थ शंकर दोहरे के पक्ष में वोट की अपील करने पहुंचे थे जहाँ पर उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर और उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने करहल में केंद्रीय एसपी सिंह बघेल पर कल हुए हमले को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी के गुंडे अपनी गुंडागर्दी से बाज नहीं आ रहे हैं। 

10 मार्च के बाद गुंडों की बाहर लाएगे गुंडों की गुंडागर्दी कैसे खत्म की जाती है 10 मार्च के बाद देखते हैं। अभी आचार संहिता लगी है हम लोकतंत्र पर विश्वास करते हैं। और आचार संहिता का पालन करना हमारा कर्तव्य है। जो लोग हमला करवा रहे हैं। उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई चुनाव आयोग द्वारा की जाएगी, पुलिस प्रशासन भी कार्यवाही करेगा।

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा समाजवादी पार्टी का कहीं अता पता नहीं है। दो चरणों में अखिलेश की हालत खस्ता होंगयीं हैं। हम 2022 में सरकार बनाने जा रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि श्री अखिलेश यादव को अब सपना आना बंद हो गया है। अखिलेश यादव की हवा खराब है। उनके प्रति लोगों में गुस्सा, इतना परिणाम 2014 ,17, 22 में भुगतना पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)