चोरी का सामान खरीदने वाले चार दुकानदार गिरफ्तार

0
चोरी का सामान खरीदने वाले चार दुकानदार गिरफ्तार


लखनऊ : कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देशन पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दूसरों का माल अपना समझ कर आधे पौने दामों में बेचने वाले चोरों पर थाना ठाकुरगंज में गिरी गाज। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसीपी आई पी सिंह के कुशल नेतृत्व में इंस्पेक्टर थाना ठाकुरगंज सुनील कुमार दुबे के दिशा निर्देश पर एक बार फिर मिली बड़ी कामयाबी।

पूर्व में भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके पकड़े गए अभियुक्तों में इब्राहिम जिसके ऊपर 14 मुकदमे चल रहे थे आरिफ और तालिब भी लूट में शामिल थे तीन दुकानदारों प्रवीण गुप्ता,सोनी,विष्णु त्रिवेणीनगर का रहने वाला था और प्रवीण गुप्ता ,सोनी दोनो सीतापुर से बिलॉन्ग करते है। 

चोरों के गैंग का ठाकुरगंज पुलिस टीम ने किया खुलासा वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवनीश सिंह, उप निरीक्षक हिमाचल सिंह चौकी प्रभारी हुसैनाबाद, हेड कांस्टेबल चालक महिपाल सिंह, कांस्टेबल संतोष कुमार थाना ठाकुरगंज, कांस्टेबल नाहर सिंह सर्विलांस सेल पश्चिम जोन लखनऊ ने गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई। चोरी का माल पुलिस टीम द्वारा बरामद कराया गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)