जनपद कानपुर देहात में बीजेपी पर जमकर बरसे नरेश उत्तम और स्वामी प्रसाद मौर्य

0

यूपी के जनपद कानपुर देहात में आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के साथ-साथ यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा के स्टार प्रचारक स्वामी प्रसाद मौर्य ने जमकर सूबे की योगी सरकार और बीजेपी पर हमला बोला। साथ ही 10 मार्च को आने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों में यूपी की सत्ता से बीजेपी के बेदखल होने का दावा तक कर डाला। 

इस दौरान दोनों नेताओं ने महंगाई बेरोजगारी व किसानों की समस्याओं को लेकर योगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया। तो वहीं पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य व नरेश उत्तम ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील भी जनता से की।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आज यूपी के जनपद कानपुर देहात में प्रदेश की योगी सरकार से लेकर बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला और बीजेपी सरकार को किसान, युवा, मजदूर और महिला विरोधी तक बता डाला। दरअसल नरेश उत्तम पटेल व स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र व सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के दौरान हमला बोला। 

साथ ही जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य चुन-चुन कर महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार को घेरा और बीजेपी सरकार को किसान, युवा, गरीब व महिला विरोधी तक बता डाला। इतना ही नहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने 10 मार्च को आने वाले रिजल्ट में बीजेपी की पूरी यूपी से विदाई होने तक का दावा कर डाला।

कानपुर देहात में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने दो जनसभा को सम्बोधित किया। सबसे पहले दोनों नेताओं ने भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र और फिर सिकंदरा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए जनता से सपा प्रत्याशियो के लिए वोट मांगे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)