केंद्र से गन्ना उठान नहीं होने से तौल प्रभावित, बिफरे किसान

0

बागपत के खेकड़ा तहसील क्षेत्र के सांकरौद गांव में तौल केंद्र पर तीन दिन से गन्ना उठान नहीं होने से तौल बंद है। आक्रोशित किसानों ने शनिवार को केंद्र पर हंगामा कर मिल अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है । उन्होंने डीएम बागपत से शिकायत कर समाधान की मांग की है ।

बता दे कि सांकरौद गांव के बाहर बागपत गन्ना मिल का तौल केंद्र है। तौल प्रभावित रहने के कारण किसानों का आए दिन हंगामा प्रदर्शन होता रहता है। कभी घटतौली तो कभी लिपिक व अधिकारियों की मनमर्जी से तौल होना। शनिवार दोपहर को भी किसानों ने केंद्र पर जमकर हंगामा किया। कपिल धामा व अनुज धामा आदि का आरोप है कि पूर्व में हुई तौल का सैकड़ों कुंतल गन्ना आज भी केंद्र पर पड़ा हुआ है। 

पिछले तीन दिन से लगातार अपने गन्ना लदा वाहन लेकर केंद्र पर पहुंचे लेकिन तौल नहीं हो रही है। जब तक गन्ना उठान नहीं होगा लिपिक तौल नहीं करेगा। आरोप है कि मिल अधिकारी उन्हें परेशान करने के लिए समय से गन्ना उठा नहीं कराते हैं। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों ने डीएम से शिकायत कर अधिकारियों का रवैया ठीक कराने व समय पर तौल कराए जाने की मांग। राजपाल, दीपक, नीरज, मनोज, राहुल आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)