दुकानदार ने युवक पर ताना तमंचा, हाथापाई में युवक के पैर में लगी गोली, मेरठ रेफर

0

बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के पिचोकरा गांव में देर शाम दुकान पर हगीज लेने गए युवक को दुकानदार ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली युवक के पैर में जा लगी । फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में अफरा तफरी मच गई। परिजन युवक को लहूलुहान हालत में थाने लेकर पहुचे, जहॉ से पुलिसकर्मियों ने उसे सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया है । 

आपको बता दे कि पिचोकरा गॉव निवासी सोफियांन उर्फ बॉबी पुत्र मोमीन शनिवार की देर शाम गांव में स्थित एक दुकान पर बच्चे के लिए हगीज लेने गया था। तो वहॉ पर उसकी दुकानदार के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। इसके बाद आवेश में आकर दुकानदार ने युवक को जान से मारने की नीयत से उस पर सीधे तमंचा तान दिया तो सोफियांन ने अपने बचाव के लिए उससे हाथापाई की ।

 हाथापाई के दौरान चली गोली सोफियांन के सीधे पैर के पंजे में लग कर आर पार निकल गयी। जिससे वह लहुलहान होकर जमीन पर नीचे गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में अफरा तफरी मच गई और ग्रामीण अपने अपने घरों से बाहर निकल कर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े । इस दौरान हमलावर तमंचा हवा में लहराते हुए फरार हो गया। परिजन युवक को लहूलुहान हालत में थाने लेकर पहुचे, जहॉ से पुलिसकर्मियों ने उसे सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया है । यहॉ से चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। 

पुलिस ने आरोपी की तलाश में गांव में दबिशें दी लेकिन उसका कही कोई पता नही चल पाया। हालांकि अभी तक थाने पर घटना के संबंध में कोई तहरीर नही दी गयी थी। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने कहा कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा और आरोपित के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)