सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा

0

बागपत के आदर्श नंगला-ककौर कलां सड़क मार्ग पर घटिया सामग्री लगाने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।  सड़क निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर उच्चाधिकारियों को शिकायत भी की जा चुकी है । प्राप्त शिकायत के बाद मंगलवार को लखनऊ से एक जांच टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने कई स्थानों पर जांच के लिए सैंपल लिए ।

बता दे कि आदर्श नंगला-ककौर कलां मार्ग पर सड़क निर्माण किया गया है । जिसमे ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है । इसी बाबत जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। जिसकी शिकायत ग्रामीण  पहले भी सड़क परिवहन मंत्री व जिले के अन्य अधिकारी से शिकायत कर चुके हैं । कई बार जांच हुई लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर एक किलोमीटर क्षेत्र में ही सैकड़ो स्थानों पर सड़क की मरम्मत की जा चुकी है । गड्ढों के कारण आय दिन सड़क पर हादसे होते रहते है । 

ग्रामीण सचिन, आदित्य, राजीव शर्मा सहित अनेक ग्रामीणों ने बताया कि हो सकता है कि जांच टीम भी ठेकेदार से मिली हुई है और वह ठीक से जांच भी नहीं कर रही । क्योंकि जब ग्रामीण उनसे सड़क निर्माण को लेकर कुछ पूछते हैं तो वह चुप रहते हैं । किसी की कोई बात का जवाब नहीं देते। ग्रामीणों का ये भी आरोप है कि ठेकेदार सड़क का विरोध करने के कारण उन्हें धमकी दे रहा है कि वह उन्हें फर्जी मामले में फंसवाकर जेल भिजवा देगा । 

ग्रामीणों ने कहा कि वह सड़क निर्माण में किसी के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे और वह किसी की धमकी में नहीं आएंगे।  इस बात से नाराज होकर अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क मानक के अनुसार नहीं बनाई जाएगी तो वे इसकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी करेंगे । सड़क का निर्माण मानकों के अनुसार ही किया जाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)