बागपत में मादक पदार्थ बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, गांजा व चरस भी बरामद हुई

0

बागपत की बडौत कोतवाली पुलिस को चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।  मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो मादक पदार्थो के तस्करों को गिरफ्तार किया है । साथ ही उनके कब्जे से पुलिस ने पांच किलो गांजा, दो किलो चरस व एक वेगेनआर कार भी बरामद की है। 

बता गया है कि मंगलवार दोपहर बागपत के बडौत कोतवाली पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया हुआ था । उसी दौरान बडौत पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक वैगनार कार को रोकने का प्रयास किया । किंतु पुलिस को देखकर आरोपित मादक पदार्थो के तस्कर गाड़ी लेकर भागने लगे।  तभी बडौत पुलिस ने भागकर आरोपितों का पीछा किया । जिसके बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली । 

पुलिस ने दो मादक पदार्थो के तस्करों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से पुलिस ने पांच किलो गांजा व दो किलो चरस (सुल्फा) व एक वैगनआर कार भी बरामद की है । आरोपित जनपद बागपत व शामली के रहने वाले है जिनके नाम योगेंद्र पुत्र चरण सिंह निवासी राठौड़ा,छपरौली व मोनू पुत्र तेजपाल निवासी ऊन, झिंझाना बताए गए है । फिलहाल पकड़े गए अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है और उनके अन्य आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)