फ़िरोज़ाबाद में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीटी जैन इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया उन्होंने अपनी सभा के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण में बीजेपी पर के बूथों पर सन्नाटा देखने को मिला है। अखिलेश यादव बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी से ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी कोई नहीं है उन्होंने कहा छोटा नेता छोटी झूठ बड़ा नेता बड़ी झूठ और सबसे बड़ा नेता तो सबसे बड़ी झूठ बोलने का काम करते हैं।
हवाई जहाज चप्पल पहन के यात्रा कराने के सपना दिखाने वाली पार्टी ने हवाई जहाज ही बेच दिए रेलवे बेच दिए रेलवे की जमीन भी बेच दी बैंकों से पैसा लेकर भाग गए अभी हाल में ही 28 बैंकों में 23000 करोड़ रुपए लेकर भाग गए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में झूठे मुकदमे लगे हैं हमारी सरकार बनती झूठे मुकदमों से हटाए जाएंगे उन्होंने कहा बीजेपी ने हमारी गंगा जमुना तहजीब को खत्म करने का काम किया है ।किसानों पर हुए हमले को लेकर उन्होंने का 700 से अधिक किसान शहीद हो गए और तीन काले कानून वापस ले लिए गए।
सपा सरकार बनते ही गरीबों को पोस्टिक आहार देने का काम किया जाएगा अगर जरूरत पड़ी तो की सरसों का तेल भी देने का काम करेंगे गरीबों को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा इसीलिए समाजवादी पार्टी की तरफ से ₹10 में खाना देने का काम करेगी फिरोजाबाद शहर उत्तर प्रदेश और देश में नहीं दुनिया में भी मशहूर है इसलिए एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने का काम करेंगे चूड़ियों का शहर सुहाग के नाम से भी मशहूर है
यहां धर्म जाति सभी के लोग एक दूसरे से मिलजुल क काम करते हैं इसमें भी बीजेपी के लोगों ने खाई खोदने का काम किया,यादव ने कहा कि जब मैं एक्सप्रेसवे से गुजरता हूं तो कभी-कभी देखता हूं कि ठेले पर चूड़ियां लेकर लोग जाते हैं अगर सपा सरकार बनी तो गिलास इंडस्ट्रीज पर इस्तेमाल होने वाले बिजली ओर गैस का इंतजाम विशेष तौर पर करेंगे,ग्लास फैक्ट्री कारोबार उद्योग बनाने के लिए सबसे गरीब मजदूर छोटे कारोबारियों उनकी पढ़ाई के लिए स्कूल कॉलेज और अस्पतालों की व्यवस्था के लिए काम करेंगे।
पांच साल में 69000 भर्ती के लिए तरस रहे लोगों के लिए सरकार बनते ही भर्तियां निकालने का काम करेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा हमारे बाबाजी बिजली कारखाने का नाम तक नहीं जान पाए हम 300 यूनिट बिजली फ्री देने का काम करेंगे ।