बिजनौर। पुलिस ने और राजस्व विभाग की टीम ने डीएम के आदेश पर सपा नेता और नगर पालिका चेयरमैन अब्दुल मन्नान के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट में अभियुक्त की 1 करोड 74 लाख सम्पत्ति कुर्क कर ली है।चैयरमैन व उनके परिवार के भाइयो व पत्नी के नाम के दो प्लॉट और एक शोरूम को कुर्क किया गया है।
दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र का है। जहां पर आज किरतपुर नगर पालिका के वर्तमान चेयरमैन और सपा नेता अब्दुल मन्नान की गैंगस्टर एक्ट के मामले में डीएम के आदेश पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने 1 करोड़ 74 लाख रुपए की संपत्ति को कुर्क कर लिया है।प्रशासन की टीम ने अब्दुल मन्नान का शोरूम और दो प्लॉट को कुर्क किया है।हम आपको बता दे कि किरतपुर चेयरमेन अब्दुल मन्नान के खिलाफ एक दर्जन से ज़्यादा दर्ज है मुकदमे।
इस मामले में एसपी सिटी डॉ प्रवीन रंजन सिंह का कहना है की किरतपुर निवासी अब्दुल मन्नान गैंगस्टर एक्ट का अभियुक्त है।उसके द्वारा अवैध तरीके से गैंग बनाकर अवैध सम्पति अर्जित की गई है।सम्मत्तियो को आज जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व और पुलिस की टीम ने संपाति कुर्क की है।सम्प्पति की क़ीमत एक करोड़ 74 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की है।
प्रवीण रंजन सिंह। एसपी सिटी
उधर चेयरमेन अब्दुल मन्नान का कहना है की जो कार्यवाही की गई वह गलत की गई है। उनके ऊपर जो मुकदमे लगाए गए वो भाजपा नेताओ के दबाव में झूठे मुकदमे लगाए गए है।आज जो कार्यवाही की गई है उसकी हमे कोई सूचना पहले से नही दी गई थी।