इटावा पीएम की सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो के ऊपर दबंगो ने कल शाम को किया हमला। कमांडो ने थाने में शिकायत करवाई दर्ज। जिसके बाद आज फिर दबंगो कमांडो के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। ग्रमीणों ने दबंगो से NSG कमांडो को बचाया, ग्रामीणें ने कहा हवाई फायरिंग और लाठी डंडो से हमला किया गया। कमांडो ने कहा पान सिंह तोमर बनने पर न करें मजबूर। जवान एसएसपी से जान बचाने की गुहार लगाने एसएसपी के पास पहुंचा।
इटावा में देश को सर्वोच्च सुरक्षा देने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का जवान ही सुरक्षित नही हैं।बकेवर थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही हैं। NSG कमांडो के ऊपर दो दिन में दो बार जानलेवा हमला और लूटपाट हुई। पीड़ित जवान ने बताया कि कल शाम बकेवर थाना क्षेत्र के फतेहपुरा गांव में NSG कमांडो राजीव भदौरिया व उनका बड़े भाई संजीव भदौरिया, भतीजे शिवांशु भदौरिया के साथ गांव के ही दबंगों के द्वारा जमीनी विवाद को लेकर मारपीट कर दी।
जिसके बाद पीड़ित राजीव ने थाना बकेवर थाना पर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। आज सुबह पीड़ित अपने गांव से थाने पर जा रहा था तभी दो दर्जन लोगों ने घेर कर NSG कमांडों के ऊपर फिर से हमला बोल दिया। मारपीट करते हुए हवाई फायरिंग कर दी। खेत पर मौजूद किसानों ने दबंगो से NSG कमांडों को बचाया। अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाने NSG कमांडों अपने परिवार के साथ इटावा एसएसपी से मिलने पहुंचा हलांकि उसकी मुलाकात एसएसपी से नही हो सकी फोन के माध्यम से एसएसपी से बात हुई और एसएसपी ने शाम के समय उसको मिलने के लिए बुलाया।
NSG जवान राजीव ने मीडिया से बात करते हुए बताया मैं माता की सुरक्षा के लिए तैनात हूँ। लेकिन मेरी सुरक्षा कोई नही कर रहा है। मेरे गांव के दबंग पुष्तैनी जमीन को लेकर आये दिन हमें और मेरे परिवार के साथ गाली ग्लौंज करते है। 2016 में भी इन लोगों ने मारपीट की थी।
राजीव ने कहा हमें पान सिंह तोमर बनने पर मजबूर न करें। अगर मेरे परिवार की सुरक्षा पुलिस नही कर सकती तो कहीं हमें मजबूरी हथियार न उठाना पड़े। राजीव ने बकेवर पुलिस को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने बताया कि दबंगो पर कार्यवाही तो नही हुई बल्कि बकेवर पुलिस NSG कमांडों के घर पर ही पहुँच गयी और परिजनों से अभद्रता कर दी है।
वहीं एसओ बकेवर ने बताया इन दोनों ही पार्टी के बीच आये दिन वाद विवाद होता रहता है, कल शाम को सूचना मिली थी कि दो पक्षों में विवाद हुआ था तब मौके पर गए थे, लेकिन दोनों ही पार्टियां नही मिली आज फिर से राजीव ने झगड़े की सूचना दी लेकिन जब इनके घर गए तो कही कोई वाद विबाद नही मिला उनको फोन कर के बुलाया जा रहा है लेकिन नही आये।