Azamgarh news: जहरीली शराब से 3 की मौत और 3 से ज्यादा गंभीर बीमार, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम।

0

Azamgarh news: जनपद आजमगढ़ में एक बार फिर जहरीली शराब से मौत का तांडव सामने आया है। अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत माहुल में 3 लोगों की मौत, वहीं 3 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। घटना से क्षेत्र में हाहाकार मचा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने माहुल कस्बे में चक्काजाम कर दिया, जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे।

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत माहुल स्थित देसी शराब की दुकान से रविवार की शाम बेची गई शराब जहरीली होना बताया जा रहा है। उसे पीने के बाद अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिसमें रामकरन विंद (65 वर्षीय) पुत्र लोटन, छब्बू (45 वर्षीय) पुत्र हुना सोनकर, व फेकू (35 वर्षीय) पुत्र दीपचंद के अलावा कई लोगों ने बीती रात माहुल बाजार स्थित शराब के ठेके से शराब पीने गये थे, शराब पीकर जब घर पहुंचे तीनों लोगों की हालत नाजुक हो गई।

 बताया गया कि खून की उल्टी के साथ ही सर दर्द करने लगा, जब तक परिजन इनका इलाज कराते आज तीनों की मौत हो गई। तो वहीं 3 से ज्यादा लोग अस्पतालों में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। मौत के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई में जुटी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटना का अवलोकन किया, उन्होंने कहा कि पहले जो बीमार है उनको इलाज के लिए भेजा जाये, इस घटना में जो भी लोग शामिल होंगे सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसमें 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक साल पूर्व इस तरह की घटना को लेकर गैंगेस्टर एक्ट व प्रॉपर्टी जब्तीकरण कर कार्रवाई की बात बताई। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)