UP election 2022 : कन्नौज शहर के बोर्डिंग ग्राउंड पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत किया गया जिसका मुख्यमंत्री ने मंच से सभी का अभिवादन किया। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री ने जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसा कोई दल नही जिसको आप लोगों ने परखा न हो। भाजपा सरकार में सभी को फ्री में वैक्सीन और फ्री में राशन दिया गया। क्या संकट में विपक्ष के नेता आपके पास आते थे‚ नही आते थे तो उनसे कहा दो कि अब और आराम कर लो वोट मांगने आने की जरूरत नही है।
मुख्यमंत्री ने सीधे सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादियों ने पहले पेंशन पर डकैती डाली । समाजवाद के नाम पर समाजवादियों ने पेंशन पर डकैती डाली। चुनाव से पहले समाजवाद के नाम से इत्र लांच किया । इत्र के नाम को इन लोगों ने पूरी दुनिया मे बदनाम कर दिया। इत्र पार्क का हम निर्माण करा रहे हैं। सरकार बदलने पर कैसी योजनाओं को लाभ मिलता। पहले यह पैसा इत्र वाले मित्र के यहां चला जाता था ।
उन्होने आलू किसानों को लाभ मिलने की बात कहते हुए कहा कि आलू किसानों के लिए कोल्ड सेंटर स्थापित हो रहे है। जिससे आलू किसानों को अब परेशान नही होना पड़ेगा। भाजपा ने अच्छे और अनुभवी प्रत्याशी दिए हैं। आपको बता दें कि पहले बमवाजी होती थी लेकिन अब बमबम भोले कर कावड़ यात्रा निकलती है ।आज जो बदलाव दिख रहा है वह अच्छे लोगों की बजह से । आखिर में उन्होंने अपने संबोधन में जनता को वोट देने के जागरूक करते हुए कहा कि आप लोगों को पहला काम मतदान करना है और फिर जलपान।