बताया जा रहा है कि सोमवार को खेड़की गॉव में एक ईंट भट्ठे पर बागपत एसडीएम व उनकी टीम पहुचीं थी। जहा उन्होंने भट्टे पर मौजूद ईट को बिना किसी सूचना या पत्र के ईटो को जबरन तुड़वा दिया है। जब इस बात का विरोध किया गया तो जिला प्रशासन वहां से लौट आया । इस बात की जानकारी जब ईट भट्टा एसोसिएशन को लगी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा । एनजीटी के आदेश, जिला पंचायत की पर्ची, विनिमय शुल्क देने की बात कहते हुए पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशाशनिक अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे है । उनके ईट भट्टो पर जाकर उनकी ईटो को तोड़ा जा रहा है जिससे मजदुरो के पेट पर लात मारी जा रही है ।
इसी बाबत आज दर्जनों लोग जिला कलक्ट्रेट बागपत पहुँचे जहा उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में एक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया । जिसमें उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया । इस दौरान वहां मौजूद ईट भट्टा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विक्रम राणा ने कहा कि ईट भट्टा संचालक कल दिल्ली में जंतर मंतर पर जाकर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और उसके बाद भी यदि उनकी मांग पूरी नही हुई कोई सुनवाई नही की गई तो वे अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे । साथ ही उन्होंने कहा है कि यदि आगे से कोई अधिकारी बिना किसी नोटिस के उनके ईट भट्टो पर जाकर उनकी ईट तोड़ता है और यदि उसके साथ कोई दुर्घटना घटी तो उसका जिम्मेदार भी जिला प्रशासन ही होगा । कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करने वालो में विक्रम राणा, दीपक यादव, मनोज यादव, ओमबीर, सत्येंद्र, तेजपाल, धर्मबीर सिंह, जितेंद्र, बिजेंद्र, भूपेंद्र, राजू आदि मौजूद रहे ।