टीबी के मरीजों की तलाशने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 20 टीम रवाना

0

टीबी के मरीजों की तलाशने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 20 टीम रवाना

क्षय रोगों अधिकारी के निर्देश में बागपत के खेकड़ा में टीबी के एसीएफ कार्यक्रम के तहत आशा आंगनाबड़ी कार्यकर्ताओं की 20 टीम क्षेत्र में रवाना की गई। इससे पूर्व पीएचसी पर कार्यकर्ताओं को मिटिंग में दिशा निर्देश दिए। 

स्वास्थ्य विभाग ने टीबी में मरीजों की तलाशने को एसीएफ यानि एक्टिव केश फाइंडिंग अभियान चलाया गया है। बुधवार को खेकड़ा पीएचसी से आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पीएचसी प्रभारी डा. सतीश कुमार ने बनी 20 टीम को पिछली ट्रेनिंग में दी जानकारी के मुताबिक घर घर जाकर मरीजों को तलाश करने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद परिसर में टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएचसी पर डाट्स सेंटर प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अभियान से जुड़े कार्यकर्ता में घर घर जाकर लोगों से खासी, टीबी में मरीजों की जानकारी एकत्रित करते हुए संबंधित सुपरवाइजर काे जानकारी देंगे। इसके बाद डाक्टर मरीजों की जांचकर इलाज शुरू करेंगे। खेकड़ा के लिए बनी 20 टीम के लिए चार सुपरवाइजर नियुक्त किए है।

सभी का अपनी अपनी टीम से जानकारी लेकर विभाग को अवगत कराना है। पोर्टल पर अपडेट होने के बाद विभाग मरीजों का इलाज शुरू करेगा। कार्यकर्ताओं ने मुंडाला, औरंगाबाद, रामपुर मोहल्ले में सैकड़ों मरीजों पर जाकर जानकारी भी जुटाई। लोगों ने भी टीम का सहयोग किया। सभी घर कंप्लीट हाेने तक अभियान निरंतर जारी रहेगा। डा. सतीश ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए डाक्टर भी बीच बीच में जाकर कार्यकर्ताओं के कार्य का जायजा लेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)