सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज में चुनावी जनसभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला

0

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज में चुनावी जनसभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला


सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज में चुनावी जनसभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला।

 Sonbhadra: 3.16 पर संबोधन शुरू,  उमड़ी भीड़ से गदगद अखिलेश ने कहा कि हमें अपार जनसमर्थन दिखाई दे रहा है। उनका जोश बता रहा. है कि सपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। लोगों को पता लग गया है कि बाबा योगी की पांच साल सरकार कैसी थी। किसानों की आय दोगुना करने का वायदा किया था लेकिन कोई किसान ऐसा नहीं मिला जिसकी दोगुनी आय हुई हो।.कहा कि जिस तरह.डीएवी बाजार से गायब हो ग ई उसी तरहबीजेपीको गायब कर दो। कहा कि बोरी से पांच किलो डीएवी भी चोरीहो ग ई। अभी बीजेपी वाले पाच किलो खाद निकाल रहे है।इसबारसरकार में आए तो दस किलो कम कर दिया। मुफ्त सिलंडर योजना पर भी निशाना साधा। कहा कि 1000 में सिलंडर भरा जा रहा है।

चुनाव खत्म होते ही दाम और बढ़ जाएंगे।पांच साल युवाओं ने इंतजार किया लेकिन कोई नौकरी नहीं मिली। सोनभद्रः में कोई इंडस्ट्री, कोई उद्योग नहीं मिला। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी दुनिया की सबसे झूठी पार्टी है। भ्रष्टाचार, कालाधन खत्म नही आया। डबल इंजन की सरकार में महंगाई दोगुनी हो गई। कोई ऐसी चीज नहीं बची जो महंगी नहीं हुई हो। भाजपा की उद्योग पति बड़े- बड़े सेठ मदद कररहे हैं।यहीं बड़े उद्योग पति27 बैंको का 23 हजार करोड़ लेकर भाग ग ए। बाबा मुख्यमंत्री जो हैं कहते हैं दो करोड़ नौकरियां बांट दी। लैपटॉप बांटा लेकिन कहीं कुछ नहीं दिख रहा। अगर मुख्यमंत्री लैपटॉप चलाना जानते तो झूठा वायदा, झूठा दावा नहीं करते। सपा ने लैपटॉप बांटा। गरीबों के इलाज के लिए एंबुलेंस चलवाई। बाबा मुख्यमंत्री ने एंबुलेंस भी खराब कर दी। सोनभद्र में सपा की सरकार बनी तो दोगुनी एंबुलेंस चलाएंगे।अस्पताल की सुविधा बढांएगे।गरीब की इलाज मुफ्त कराएंगे।जब से बाबा मुख्यमंत्री ने 100 से 112 किया।तब से पुलिस खराबः हो गई। सपा की सरकार बनने पर सौ नंबर पुलिस वाहन की संख्या दोगुनी की जाएगी। 

बीजेपी नेताओं के भाषण सुने होंंगे। कल भी एक बोलकर ग ए। इसका आंकलन करेंगे तो पता चलेगा कि भाजपा का छोटा नेता छोटा झूठ,.बड़ा नेता बड़ा झूठ बोल रहे हैं। बारहवीं पास  कर इंटर में जाने पर तंज कसते. हुए कहा. कि शुक्र मनाओ कि यह नहीं कहा कि इंटर के बाद हाईस्कूल में जाएंगे, तब लैपटॉप मिलेगी। इस.बार गर्मी निकालने वालों की जनता भाप निकाल देगी। जब.से बाबा. मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे सोकर उठते हैं। तब से मैंने उनके घर पर नजर रखनी शुरू करदी है। शाम को कभी-कभी धुआं उठता दिखती है। बाबा मुख्यमंत्री ने 11 मार्च को लखनऊ से गोरखपुर के लिए टिकट बुक कर ली है। परिवारवादी के मसले पर कहा कि यहां जो भी हैं, सभी परिवार वाले हैं जिन्होंने शादी के लड्डू खाए ही नहीं, वह.परिवार का महत्व क्या समझा। बिजली महंगी हो ग ई।जनता को बिजली करंट लग रहा है।जब भी सपा सरकार आई सोनभद्रः में बिजली कारखाना लगा। सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। बजट में राशन के लिए कोई व्यवस्था नहीं तो मार्च बाद बीजेपी मुफ्त राशन कैसे देगी। सपा सरकार बनी तो पांच साल मुफ्त राशन, एक लीटर दूध, एक किलो घी, एक लीटर सरसों तेल, चीनी भी मुफ्त देंगे। सपा ने तय किया है कि समाजवादी पेंशन जिसे भाजपा ने बंद कर दिए। उसे सपा सरकार बनने पर पांच सौ की जगह.1500 दी जाएगी। 

बीएड, Tet वालों की मदद सपा करेगी, उन्हें समायोजित करेगी। शिक्षामित्रों के साथ अन्याय खत्म कर पक्की नौकरी देंगे। सबसे ज्यादा पद शिक्षा विभाग में खाली है। तीन साल से पढ़ाई बर्बाद हो गई। 11 लाख सरकारी पद खाली है जिसपरनौकरी दी जाएगी। रसोइया, आंगनबाड़ी, आशा के लिए भी काम होगा। गांव में सरकार के लोगों को भेजवाकर जाति प्रमाण. पत्रबनाया जाएगा। जानना चाहते हैं कि गिट्टी-बालू सस्ता करने का वायदा कर महंगी क्यों कर दी गई। लोहिया आवास गरीबों, आदिवासियों को देंगे। यह.योजना सबसे पहले सोनभद्र से सोलर आदि सुविधाओं के साथ शुरू होगी। बीजेपी के शौचालय बिना पानी लगे हैं। उभ्भा घटना पर कहा कि सरकार सजग होती तो घटना न होती। आदिवासियों को वनाधिकार कानून का तेजी से लाभ देंगे। कोराना काल का जिक्र करता हुए कहा कि युवाओं को आईटीआई, तकनीकी कालेजों में ऐसी पढ़ाई होगी कि पढ़ाई पूरी होते ही रोजगार मिलने लगे। जब से सपा ने फ्री बिजली की बात की भाजपा वालों को बिजली गुल हो ग ई। 

कभी बाबा मुख्यमंत्री के नाम से थर्मल पावर प्लांट का नाम नहीं सुना। सोन नदी में करगरा से अगोरी तथा कनहरा से परसोई नदी में पुल बनाएंगे। डीजल,.पेट्रोल, सिलंडरमहंगा कर दिया। सपा सरकार आई तो सेना की भर्ती कराई जाएगी। आयु सीमा में भी छूट देंगे। लखनऊ में उद्यमी समिट कर चार करोड़ के समझौते कराए लेकिन एक भी कारखाने नहीं लगे। मिसाइल, बम का कारखाना लगाने की बात कहने वाले माचिस तीली का कारखाने नहीं लगा पाए। सपा की ताकत बढ़ी है। पहले चरण से आगे है। आखिरी चरण में बीजेपी साफ.हो जाएगी। जनता में भाजपा के खिलाफ 440 वोल्ट का करंट है। कोराना में कोई मदद नहीं दी। सपा सरकार में बने अस्पताल काम आए। सोनभद्रः का ट्रामा सेंटर अस्पताल चलवाएंगे। बीजेपी वालों के चालान वाले साफ्टवेयर ठीक करेंगे। ओबरा से अनपरा की सड़क सपा बनवाएगी। नगवां सिंचाई परियोजना शुरू करेंगे। 3.58 पर संबोधन खत्म।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)