यूपी के कन्नौज जिले में घर के बाहर गली में डीसीएम मोड़ने को लेकर दो लोगो में विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने तमंचे से युवक पर फायर कर दी। गोली युवक के सिर लग गई युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
कन्नौज जिले के तिर्वा थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ला निवासी कमल ने बताया कि परचून का काम करते हैं। घर पर ही गोदाम बनाए हैं। डीसीएम में परचून का सामान आया था। चालक डीसीएम को गली में ही मोड़ने लगा था। जिससे पास में रहने वाले सुदामा विरोध किया गाली गलौज शुरू हो गई कुछ देर तक गाली गलौज होती रही कुछ देर बाद।
सुदामा ने अपने घर के अंदर से पिस्टल निकाल लाए फायर कर दी गोली कमल के सिर में इससे हल्की घायल हो गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया आरोपी युवक को तमंचे के साथ पकड़ लिया वही तिर्वा कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा अभी तहरीर नहीं मिली