आर्योपदेशक महाशय श्रीपाल आर्य की मनाई पुण्यतिथि, डीएम ने पौधरोपण भी किया

0
आर्योपदेशक महाशय श्रीपाल आर्य की मनाई पुण्यतिथि, डीएम ने पौधरोपण भी किया


बागपत जनपद क्षेत्र के गांव खेड़ाहटाना में कार्यक्रम कर प्रसिद्ध आर्योपदेशक महाशय श्रीपाल आर्य की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर वेद प्रचार कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बागपत राजकमल यादव नें उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा विधायक केपी मलिक ने की। इस मौकें पर कार्यक्रम के आयोजक सत्यवर्त आर्य ने अतिथियों को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया।


बता दे कि सर्वप्रथम आर्योपदेशक महाशय श्रीपाल आर्य की प्रथम पुण्यतिथि पर यज्ञ किया गया । यज्ञ उपरांत आर्य भजन गायिका कुमारी निकिता आर्या एवं भजन गायक सहदेव सिंह बेधड़क द्वारा भजनों की सुन्दर व मनमोहक प्रस्तुति की गई। साथ ही स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन से जोड़ते हुए कहा कि वेद दूसरे के उपकार को परम धर्म कहते हैं और स्वामी दयानंद का पूरा जीवन वेदों पर आधारित रहा है। जिला अधिकारी राजकमल यादव नें महाशय श्रीपाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन भर महर्षि दयानंद सरस्वती और चौधरी चरण सिंह के विचारों का प्रचार प्रसार किया, और दोनों ही महापुरुषों के विचारों को अपनी जीवन शैली में भी अपनाया।


विधायक केपी मलिक ने कहा कि बहुत अवसरों पर हम सबको वें मार्गदर्शन देते रहते थे। समाज निर्माण के पुरोधा के रूप में उन्होंने हमेशा कार्य किया।

इस अवसर पर इस अवसर पर सपा नेता नगेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, सहकारी बैंक के उपसभापति सुरेंद्र तोमर, जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता जसपाल राणा, रचना जौहर, सुभाष ठेकेदार, आनंद खेड़ा, महिपाल, राम भरोसे भाई जी, बोबी, अमित डीलर, एडवोकेट विजेंद्र शर्मा, अंकित लपराना, पवन शर्मा, जिला कार्यवाह सत्यवर्त आर्य, विकास माजरा, संजीव टिकरी,  बोबील चौधरी, प्रतिभा डिमरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)