जनपद बांदा की 4 विधानसभा सीटों के लिए 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने मंगलवार को मंडी परिषद से 1507 पोलिंग पार्टियों को विधानसभा वार रवाना किया। मतदान बुधवार को सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। प्रशासन ने 20 प्रतिशत पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी है।
चौथे चरण के विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट अनुराग पटेल ने बताया कि चारों विधानसभा में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। आज 1507 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। जिले में कुल 833 मतदान केंद्र हैं और इनमें 1507 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 35 मतदान केंद्र के 48 मतदान स्थल क्रिटिकल हैं।
जहां अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। 19 जोनल मजिस्ट्रेट और134 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 60 प्रतिशत मतदेय स्थल पर कुल 905 मतदेय स्थल में वेबकास्टिंग कराई जाएगी 6028 मतदान कार्मिकों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है इसमें से 10 प्रतिशत मतदान कर्मचारियों व मतदान कार्मिकों को रिजर्व रखा गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। क्रिटिकल बूथों पर विशेष नजर रहेगी। जहां अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। पोलिग पार्टियों को ले जाने के लिए 359 बसों की व्यवस्था की गई है। जबकि 295 छोटी गाड़ियों को अधिग्रहीत किया गया है। सभी वाहनों को पार्टी रवाना स्थलों से रवाना किया गया है।