बागपत में शूटिंग प्रतियोगिता में सैकड़ो छात्रों ने किया प्रतिभाग, भाजपा सांसद बोले- शूटिंग के जरिये बच्चे बना सकते है अपनी अलग पहचान

0

बागपत के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में मंगलवार को चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा सांसद डा. सत्यपाल सिंह पहुँचे । जिन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से छात्र व जिले के युवा अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं। 

बता दे कि सर्वोदय पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी । स्कूल समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में भाजपा सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येेक बच्चे में अपनी अलग योग्यता, कौशल व गुण होते है। जिसको पहचानकर बच्चा अपने लक्ष्य तक पहुंच सकता है। बच्चों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों की अहम भूमिका होती है।

 वही डा. राजपाल सिंह ने कहा कि आज के दौरे में निशानेबाजी का खेल खिलाड़ियों को अच्छा कैरियर बनाने में बहुत अवसर उपलब्ध कराता है। स्कूूल प्रबंधक तेजपाल सिंह ने कहा कि खेल वह प्रक्रिया है  जिससे संपूूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया कि शूटिंग रेज प्रतियोगिता में 105 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर कोच प्रवेज, अमोल प्रताप, सूजल करणवाल, नीतू सोहरान, देवेंद्र कुमार, पंवार पंवार, डा. दिनेश चौधरी, हरेंद्र फौजी, अवध कुमार आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)