कन्नौज में चोरों का आतंक, 7 ताले तोड़कर की लाखो की चोरी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

0
कन्नौज में चोरों का आतंक, 7 ताले तोड़कर की लाखो की चोरी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

यूपी के कन्नौज जिले में चोरों का आतंक देखने को मिला जहाँ एक बन्द घर के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी पार कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी के समय गृह स्वामी अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव मतदान के दिन 19 फरवरी से घर गए हुए थे । आज जब उनको इस बात की जानकारी हुई कि चोरों  ने उनके बन्द घर मे चोरी कर ली। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के रानी अवंतीबाई नगर के रहने वाले उमाशंकर पुत्र हुकम सिंह अपने परिवार के साथ पैतृक गांव में 19 फरवरी को मतदान करने गए थे जहाँ अपनी माता जी की बीमारी में देख-भाल के कारण वह तालग्राम थाना क्षेत्र के चौखटा गांव में ही रुक गए थे। बीते दिन शुक्रवार की शाम 4 बजे उमाशंकर के साले अवधेश घर आये थे जब तक सब कुछ ठीक था, शुक्रवार की रात में अज्ञात चोरों ने सुने पड़े घर मे धावा बोल दिया। शनिवार की सुबह मोहल्ले वालों ने फोन कर बताया कि उनका मकान खुला पड़ा है। इस बात की सूचना पर जब वह घर पर आए तो देखा कि उनके घर में बने सभी कमरों के ताले टूटे पड़े हैं। 2 सैफ व बक्से के ताले टूटे पड़े है घर मे रखा जेवरात में 3 अंगूठी लेडीज 1 हार 1 जोड़ी पायल 4 कंगन 1 जंजीर  लेडीज 1 मंगल सूत्र 1 वेदा 1 कमर बंद 1 जोड़ी पायल व 3 अंगूठी पुरूष  व 2 जंजीर पुरुष की गायब है। 

पीड़ित उमाशंकर ने बताया पूरे जेवरात की कीमत करीब 12 लाख है व 5 लाख रुपये नकदी  व 2 लैपटॉप चोर चोरी कर ले गए पीड़ित ने पुलिस को तहरीद दी है पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज लिया  पुलिस  ने मौके व डाक डॉग स्क्वार्ड टीम व फिंगरप्रिंट टीम व फॉरेंसिक टीम व सर्विलांस टीम ने  पहुँच कर जांच पड़ताल और साक्ष्य जुटाए है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच के लिए पुलिस की 4 टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

रात 1:00 बजे से लेकर 4:00 बजे के बीच मे हुई  चोरी ग्रामीण

आसपास के ग्रामीणों का कहना है 1:00 बजे के करीब रात में हल्की बूंदाबांदी का तेज हवा आई थी जब तक घर से निकले तब तक ऐसा कुछ नहीं था। स्थानीय लोगों ने बताया कि 4:00 बजे हम लोग शौच क्रिया करने के लिए उठे थे जब कुछ महसूस नहीं हुआ। सुबह जब देखा तो दरवाजा खुला था जिसके बाद ग्रामीणों ने फोन पर पीड़ित को पर सूचना दी। घटना के बाद आसपास इलाके सनसनी फैल गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)