कबड्डी में ध्यानचंद क्लब ने पटेल क्लब को हराया

0
कबड्डी में ध्यानचंद क्लब ने पटेल क्लब को हराया

बागपत के बिनौली में बुढेड़ा गॉव के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर शनिवार को क्रीड़ा मोहत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान हुए कबड्डी के उदघाट्न मैच में ध्यानचंद क्लब ने पटेल क्लब को हराया।

बता दे क्रीड़ा मोहत्सव का शुभारंभ माध्यिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रांतीय मंत्री प्रधानाचार्य सुशील चौधरी ने फीता काटकर व खिलाड़ी छात्रों का उत्साहवर्धन कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल जीवन का एक एहम हिस्सा है, यह शारीरिक एवम्  मानसिक दोनो ही विकास का श्रोत है। 

उन्होंने कहा कि खेल से आपको अच्छा कैरियर बनाने के भी अवसर प्राप्त होंगे। सीनियर बालक कबड्डी के उदघाट्न मैच में ध्यानचंद क्लब ने पटेल क्लब के 25- 20 व 25-22 से हराया, आजाद क्लब ने टैगोर क्लब को 25-18, 25-20 से हराया सीनियर बालक खो-खो में नेहरू क्लब ने बोस क्लब को हराया। दौड़ व अन्य स्पर्धाओं के मुकाबले रविवार को होंगे। 

प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने छात्र छात्राओं से अच्छे खेल का प्रदर्शन करने का आवाहन करते हुए क्रीड़ा मोहत्सव में आये अतिथियों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बलवान सिंह, कैप्टन महाराम सिंह, प्रधान प्रवीन उर्फ कालू गुर्जर, कृष्णपाल प्रधान, विनोद वर्मा, संजीव शर्मा, मनोज शर्मा, कंवरपाल, मांगेराम, नरेश कुमार, संदीप चौधरी, अरुण मलिक, प्रदीप चौधरी, कर्मबीर सिंह, किरनपाल सिंह, नेहा, पिंकी आदि उपस्थित रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)