बाराबंकी पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,बोले- सपा बसपा का सूपड़ा हुआ साफ, दूरबीन से भी नहीं दिखाई दे रही कांग्रेस

0

उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरम है। इसी दरमियान बीजेपी का राज्य में चुनाव प्रचार भी जोरों-शोरों से चल रहा है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बाराबंकी में भाजपा रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे।

 गृह मंत्री ने बाराबंकी जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र के देवा मेला मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से बीजेपी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस मौके पर अमित शाह ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। कहा कि तीन चरण के चुनाव में सपा-बसपा का पूरा सुपड़ा साफ हो गया है और दूरबीन लेकर दूर-दूर तक कांग्रेस दिखाई नहीं दे रही है।


बाराबंकी जिले की सदर विधानसभा के देवा मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करने गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सपा, कांग्रेस और बसपा पर हमला बोलते हुए बाराबंकी से बीजेपी प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प दिलवाया। गृह मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस देश को सुरक्षित रख सकती है 

क्या देश को सुरक्षित और समृद्धि केवल और केवल नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी रख सकती है। आगे उन्होंने कहा कि 3 चुनाव समाप्त हो चुके हैं चौथे चरण का चुनाव होना है। तीन चरण में उत्तर प्रदेश का नतीजा क्या है सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है और दूरबीन लेकर दूर-दूर तक कांग्रेस दिखाई नहीं दे रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)