एनजीटी के आदेश ताक पर रखने वाले भट्ठों पर बनी कच्ची हजारों ईंटाें को बागपत के खेकड़ा तहसील के एसडीएम ने खड़े होकर ट्रैक्टर से नष्ट कराया है। भट्ठा मालिक को भी आदेश से पूर्व ईंट बनाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी । मंगलवार को एसडीएम खेकड़ा ने हजारों की तादाद में बनी कच्ची ईटो को नष्ट करा दिया है ।
बता दे कि एनजीटी ने एक मार्च से पूर्व एनसीआर में ईंट भट्ठों की पथाई पर रोक लगाई हुई है। फिर भी इसके बावजूद बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में कई भट्ठों पर ईंट पथाई जोरों पर चल रही थी। कई ईंट भट्ठों पर पथाई कार्य चलने की शिकायत एसडीएम खेकड़ा को प्राप्त हुई। जिसके बाद एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार फखरपुर गॉव के आसपास चल रहे ईंट भट्ठों पर पहुंचे। जहा उन्हें एनजीटी के आदेशों की अवहेलना नज़र आई । जिसके बाद एसडीएम ने वहां मौजूद लेबर को पथाई से हटाकर बनी हुई कच्ची ईंटों को ट्रैक्टर से नष्ट करा दिया है ।
कुल आठ ईट भट्ठों पर पथाई कार्य बंद कराकर एसडीएम ने एनजीटी के आदेशों का पालन कराया। भट्ठा मालिकों के साथ मजदूरों को भी आदेश से पूर्व ईंट नहीं बनाने की हिदायत दी गयी । तो वही एसडीएम ने आदेश की अवहेलना करने पर कानूनी कार्रवाई के लिए भी चेताया है । एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार का कहना है कि आठ ईट भट्टो पर सख्ताई से एनजीटी के आदेशों का पालन कराया गया है । यदि आदेश का पालन नहीं होता तो भट्ठा मालिकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।