अचेतावस्था में मिला अधिवक्ता , इलाज के लिए भर्ती कराया

0

फ़िरोज़ाबाद जिले के शिकोहाबाद।सहर  घर से शेम्पू लेने गए चकबंदी अधिवक्ता सोमवार की शाम को सुभाष तिराहा के पास अचेतावस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने अधिवक्ता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 

रामौतार कठेरिया (60) पुत्र मायाराम निवासी गंगानगर दबरई में चकबंदी मामले के अधिवक्ता है। वह रविवार को घर से शेम्पू लेने के लिए गए थे। उसके बाद से उनका सुराग नही लगा। परिजन उन्हें खोज रहे थे कि सोमवार की शाम को सुभाष तिराहा के पास स्थित बालाजी होटल के पास अचेतावस्था में पड़े मिले। सूचना पर पहुँची पुलिस ने अधिवक्ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि किसी ने उन्हें फोन पर बुलाया उसके बाद उनके साथ मारपीट की है। जिससे उनकी हालत गंभीर हुई है। देर रात अधिवक्ता की हालत बिगड़ने पर आगरा के लिए ले गए। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)