कन्नौज में दोस्तों के साथ गया युवक हुआ गायब‚ पुलिस जांच में जुटी

0

यूपी के कन्नौज जिले में एक युवक के गायब हो जाने पर परिजनों ने उसके ही दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया है कि युवक को उसके ही कुछ दोस्त अपने साथ ले गये थे जिसके बाद दोस्तों ने उसके साथ शराब पी और झगड़ा किया। जब युवक घर वापस नही लौटा तो युवक की पत्नी ने थाने में सूचना देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद सूचना के आधार पर पुलिस ने गायब युवक के एक दोस्त को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धरनीधरपुर नगरिया निवासी 35 वर्षीय बारेलाल पुत्र शंभूदयाल रविवार की शाम से गायब है। सोमवार को उसके परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन युवक का कहीं पता नही चला। जिसके बाद परिजनों ने जानकारी की तो पता चला कि विशुनगढ़ कस्बे के एक विद्यालय परिसर में अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था जहाँ उसके साथ नशे में दोस्तों से झगड़ा हो गया। जिसके बाद से वह अपने घर नही पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

युवक के गायब होने की तहरीर पर पुलिस ने फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाड टीम के साथ युवक के दोस्तों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है। जिसमें पुलिस ने एक दोस्त को हिरासत में भी लिया है। पुलिस को जांच-पड़ताल में गायब युवक की टूटी हुई एक चप्पल और कई जगहों पर खून के छींटे के निशान मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने जगह-जगह पर पड़े खून के नमूने लेकर डॉग स्क्वाड टीम की मदद से मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)