बिनौली के प्राथमिक विद्यालय बिनौली नंबर एक में शनिवार को नारी चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें मीना मंच की बालिकाओं द्वारा पोस्टर गैलरी व क्राफ्ट का निर्माण किया गया। मीना मंच एवं पावर एंजेल द्वारा स्टाल लगाया गया जिसके अंतर्गत मिशन शक्ति ,मीना मंच ,जीवन कौशल ,विषय पर किए गए कार्यों का प्रदर्शन किया गया। महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर निर्मित पोस्टर आर्ट क्राफ्ट सामग्री का प्रदर्शन किया गया मीना मंच तथा पावर एंजेल द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रदर्शन किया गया जिसमें माता-पिता एवं अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया। यथासंभव उनका सहयोग भी लिया गया प्रतियोगिता में चयनित बालिकाओं तनु, वनिका, साक्षी,खुशी,विशाखा ,वैष्णवी ,मनीषा, लाइबा,अलीशा,आरती,आफिया,वंशिका ,बुशरा, राधिका ,फलक को पुरस्कृत किया गया और बालिकाओं की माताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहेली,खिलौना ,राजकुमारी ,मेरा हीरो ,फिल्में भी दिखाई गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका कविता सिंह, विनय कुमार, रेनू पंवार मीनू ढाका, ममता, रचना, संगीता, दिव्या ,रिचा शर्मा आदि उपस्थित रही।
Post a Comment
0 Comments* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.