बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में जिला विज्ञान क्लब बागपत की ओर से कोविड-19 महामारी पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम कराया गया । जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में उक्त कार्यक्रम कराए जा रहे हैं । इस दौरान मंगलवार को कार्यक्रम में विद्यालय की तीन सौ छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।
आपको बता दे कि कॉविड 19 महामारी की जागरूकता एवं उन्मूलन हेतु कक्षा 9 से कक्षा 11 की छात्राओं के मध्य निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा स्लोगन राइटिंग हिंदी एवं अंग्रेजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाली सभी छात्राओं को पुरस्कृत किया । इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष व समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने सभी से कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराने एवं मास्क का प्रयोग, सैनिटाइजेशन एवं 2 गज की दूरी को व्यवहार में लाने की अपील की ।
वही इस कार्यक्रम के दौरान जिला विज्ञान क्लब बागपत की जिला समन्वयक डॉ प्रीति शर्मा ने सभी छात्राओं से महामारी से संबंधित जानकारी देने हेतु एवं उससे बचने के उपाय भी बताएं । उक्त कार्यक्रम में वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ कमला अग्रवाल एवं इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू कौशिक एवं अभिमन्यु गुप्ता को डॉक्टर प्रीति शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया । कार्यक्रम में मंजू शर्मा, जिला समन्वयक राहुल, राशिद, प्रतिभा, मिथलेश, मंजू गुप्ता, अशोक यादव, सचिन कुमार आदि ने प्रतिभाग किया ।